Wednesday, September 30, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

2 बीघा जमीन पर चला KDA का बुलडोजर, 2 करोड़ से अधिक की भूमि हुई अतिक्रमण मुक्त

कोटा में KDA की बड़ी कार्रवाई, 2 बीघा सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमणकोटा। कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार 10 अगस्त  को ग्राम देबली अरब में खसरा नंबर 1375 की करीब 2 बीघा भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।

KDA के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने कार्रवाई करते हुए उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। यह भूमि नगर विकास न्यास, कोटा के स्वामित्व की है। भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध प्लॉटिंग, बाउंड्री वॉल और पक्के निर्माण के जरिए अतिक्रमण किया गया था। कार्रवाई के दौरान इन अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

KDA सचिव मुकेश कुमार चौधरी ने अवगत कराया कि हटाई गई अतिक्रमित भूमि की बाजार कीमत करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक है।

इसके साथ ही ग्राम तेजड़ा में सरकारी भूमि पर स्थित भूखंड और सड़क सीमा में किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया।

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

KDA आयुक्त ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी अतिक्रमी ने कोटा विकास प्राधिकरण की भूमि पर कब्जा कर रखा है, तो वह स्वयं अपना कब्जा हटा ले, अन्यथा उसके खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार अस्मिता सिंह, भू-अभिलेख निरीक्षक विवेक पाल सिंह, पटवारी रुचिता यादव सहित कोटा विकास प्राधिकरण का पुलिस जाप्ता मौके पर मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles