Wednesday, September 30, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अवैध शराब के खिलाफ चेचट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 शराब की बोतल-पव्वे बरामद

चेचट। अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण और मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की तस्करी व परिवहन की रोकथाम को लेकर कोटा ग्रामीण पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत चेचट थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की 126 बोतल और 24 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद किए गए। शराब तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा कार (GJ16 CH2009) को भी पुलिस ने जब्त किया है।

नाकाबंदी के दौरान भागने का किया प्रयास

पुलिस के अनुसार चेचट थाना पुलिस द्वारा 08 लाइन तिराहा, मोडक रोड, चेचट पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी बीच मोडक की ओर से एक सफेद रंग की क्रेटा कार नंबर GJ16 CH2009 आती दिखाई दी। कार में दो व्यक्ति सवार थे।

पुलिस टीम ने कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन को तेज गति से भगाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर एचपी पेट्रोल पंप के सामने प्लानिंग में कार को रोक लिया और दोनों व्यक्तियों को डिटेन कर लिया।

कार की तलाशी में मिली शराब

कार की तलाशी लेने पर उसमें अलग-अलग ब्रांड की 126 बोतल और 24 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा कार को जब्त कर लिया।

पुलिस ने मामले में प्रकरण संख्या 194/2026, धारा 19/54 आबकारी अधिनियम, थाना चेचट में दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

दो आरोपी गिरफ्तार

कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि चेचट पुलिस की कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है—

1. राजेन्द्र प्रसाद, पुत्र सरदारमल, जाति गुर्जर, उम्र 31 वर्ष, निवासी गोरिया धनावता, थाना उदयपुरवाटी, जिला झुंझुनूं।

2. प्रदीप कल्याण, पुत्र शंकरलाल, जाति मेघवाल, उम्र 31 वर्ष, निवासी रामपुरा, थाना गोठड़ा, जिला झुंझुनूं।

पुलिस दोनों आरोपियों से अवैध शराब की तस्करी से जुड़े नेटवर्क और शराब की सप्लाई के संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले में अनुसंधान जारी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles