कोटा। मानव कल्याण समिति राजस्थान की ओर से ‘सेवा ही संकल्प’ प्रकल्प के अंतर्गत गीता भवन में निराश्रित एवं असहाय लोगों के लिए भोजन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया।
कार्यक्रम संयोजक अरुण भार्गव ने बताया कि समिति के कोषाध्यक्ष केशव मित्तल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके सहयोग से यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंद लोगों की सेवा का यह प्रयास समाज में मानवता और सेवा भावना का संदेश देता है।
उन्होंने बताया कि मानव कल्याण समिति राजस्थान पिछले 30 वर्षों से निराश्रित, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के हित में लगातार विभिन्न सेवा कार्य कर रही है। समिति का उद्देश्य जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के साथ समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामलाल नामा, दिलीप चतुर्वेदी, शहर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता चमन केलवा, अमित उराडिया, पंकज साहू, भाजपा रामपुरा मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश महावर, महामंत्री उमेश मेहरा, मंडल प्रतिनिधि महेंद्र गर्ग, राजकुमार सेन, रजत जैन, यश खंडेलवाल, महावीर शर्मा, चंद्रमोहन योगी, सत्यनारायण पारीक सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समिति पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी ने सेवा कार्य में सहभागिता करते हुए निराश्रित एवं असहाय लोगों को भोजन करवाने में सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान सेवा, सहयोग और मानवता की भावना का संदेश दिया गया।





