Wednesday, September 30, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

डकनिया रेलवे स्टेशन यार्ड में MBBS छात्र का शव मिलने से सनसनी

कोटा। डकनिया रेलवे स्टेशन यार्ड में रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बारां जिले के अंता निवासी हरीश नायक के रूप में हुई है। हरीश कोटा में रहकर MBBS की पढ़ाई कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, डकनिया रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा होने की सूचना जीआरपी को मिली। सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।

मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान हरीश नायक के रूप में हुई। इसके बाद जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मोर्चरी पहुंचे और शव की पहचान की।

बताया जा रहा है कि हरीश कोटा में किराए के मकान में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। अचानक रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिलने से परिजन और परिचितों में शोक का माहौल है।

फिलहाल जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक रेलवे ट्रैक तक किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई, इसे लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles