कोटा। हरित राजस्थान एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार, 8 अगस्त को विज्ञान नगर स्थित आहूजा पार्क में दारूल उलूम रज्जा-ए-मुस्तफा के छात्रों द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान छात्रों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। छात्रों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। पौधारोपण के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में शाला प्रधान तबस्सुम टोंक, अनुदेशक रेशमा बानो, तबस्सुम अंसारी, नसीम बानो, शामिना गौरी एवं सबीना बानो सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर उत्साह देखने को मिला






