रिजवान खान की रिपोर्ट
कोटा। दरगाह हज़रत जंगलीशाह बाबा, वल्लभ नगर, कोटा में आगामी 9 अगस्त रविवार को इमाम अहमद रज़ा कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में कॉन्फ्रेंस के पोस्टर का विमोचन किया गया तथा आयोजन की रूपरेखा की जानकारी दी गई।
आयोजन समिति की ओर से हज़रत अल्लामा मौलाना हाफिज व कारी मोहम्मद इदरीस रज़ा साहब ने बताया कि कॉन्फ्रेंस 9 अगस्त रविवार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगी। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए उलेमा-ए-किराम और इस्लामी विद्वान अपने विचार रखेंगे।
कार्यक्रम सय्यद तफउजुर्रहमान साहब (इमाम शाही जामा मस्जिद, चन्द्रघाटा, कोटा) की सरपरस्ती में आयोजित होगा।
कॉन्फ्रेंस में मुख्य वक्ताओं के रूप में खतीब-ए-मिल्लत मुफ्ती इस्हाक साहब (मेवात, हरियाणा), हज़रत अल्लामा मौलाना अज़हर आलम अशरफी साहब, हज़रत अल्लामा मौलाना इरशाद रज़ा साहब, कारी इकबाल निज़ामी साहब, मौलाना नौशाद आलम साहब तथा यूसुफ़ रज़ा साहब सहित अन्य उलेमा शिरकत करेंगे।
रज़ा कॉन्फ्रेंस में इमाम अहमद रज़ा के जीवन, शिक्षा और समाज के लिए उनके संदेश पर प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही अधिक से अधिक लोगों से रज़ा कॉन्फ्रेंस में पहुंचकर फ़ैज़-ए-रज़ा हासिल करने की अपील की गई है।
कार्यक्रम के समापन के बाद सभी उपस्थित लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था रहेगी। साथ ही 9 अगस्त को उर्स-ए-आला हज़रत के कुल शरीफ का भी आयोजन किया जाएगा।
यह आयोजन दारुल उलूम फैज़ानूर्रसूल, रज़ा चौक, साजीदेहड़ा, कोटा के तत्वावधान में संपन्न होगा.






