Tuesday, November 17, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

गोल्डन गर्ल अरुंधति चौधरी का कोटा में भव्य स्वागत, बजरंगबली की गदा और जय श्रीराम दुपट्टा किया भेंट

कोटा। कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर राजस्थान और कोटा का नाम रोशन करने वाली गोल्डन गर्ल अरुंधति चौधरी का कोटा आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। कुन्हाड़ी-बूंदी रोड स्थित उनके आवास पर समाजसेवी डॉ. दुर्गा शंकर सैनी ने बजरंगबली की गदा, जय श्रीराम का दुपट्टा और साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ. सैनी ने कहा कि अरुंधति की उपलब्धि पूरे प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दीं। स्वागत समारोह में गौरव तंवर,भवानी शंकर, महेंद्र सुमन, डॉ. राजेश सामर, राकेश सिंह, घनश्याम बागड़ी,भानु पहलवान, , सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने अरुंधति की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles