कोटा। बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के आदित्य नगर थाना कॉलोनी निवासी नरेंद्र कुमार मेहरा (45) की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। वह सेंट पॉल स्कूल में बाबू के पद पर कार्यरत थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात नरेंद्र कुमार मेहरा घर पर खाना खाने के बाद रोज़ की तरह टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर बोरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।






