Friday, August 7, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

पहले पी शराब, फिर उठाया खौफनाक कदम! इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत

कोटा। शहर के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के ग्राम रोटेदा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव निवासी 49 वर्षीय शंभू दयाल ने मंगलवार शाम कथित तौर पर शराब के नशे में अपने घर पर आत्मघाती कदम उठा लिया।

घटना के बाद परिजन गंभीर अवस्था में उन्हें तत्काल एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यदि आप या आपका कोई परिचित भावनात्मक संकट से गुजर रहा है या आत्महत्या जैसे विचार आ रहे हैं, तो किसी विश्वसनीय परिजन, मित्र या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से तुरंत बात करें। समय पर सहायता मिलना बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles