Tuesday, September 22, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अखाड़ों की एकता से निकला समाधान, अब मिलकर निकलेगी श्री अनंत चतुर्दशी की भव्य शोभायात्रा

 

-रामावतार राठौर

कोटा , श्री अनंत चतुर्दशी महोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से गोरांग धाम में सनातन धर्म अखाड़ा समिति एवं श्री अनंत चतुर्दशी महोत्सव आयोजन समिति के मध्य महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें पिछले कई दिनों से चल रहे मतभेदों को समाप्त कर आपसी सहमति एवं समन्वय से आगे बढ़ने का निर्णय लिया गया।

बैठक में संरक्षक जटाशंकर शर्मा, पूर्व प्रभारी नेता खंडेलवाल, मनोज पुरी, रामबाबू सोनी, राजेंद्र जैन एवं रमेश राठौड़ ने दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित कर सभी विवादों का समाधान कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सभी से समाज एवं धर्महित को सर्वोपरि रखते हुए एकजुट होकर श्री अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा को भव्य बनाने का आह्वान किया।

बैठक में सनातन धर्म अखाड़ा समिति द्वारा पूर्व में रखी गई प्रमुख मांगों को श्री अनंत चतुर्दशी महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा स्वीकार कर लिया गया। सहमति के अनुसार अखाड़ा समिति के वर्तमान पदाधिकारी अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार, महामंत्री कमल नामा एवं कोषाध्यक्ष अमर सिंह अपने पदों पर कार्यरत रहेंगे। साथ ही यह भी तय किया गया कि सनातन धर्म अखाड़ा समिति अपने संगठनात्मक निर्णय स्वयं करेगी, अखाड़ों के लाइसेंस संबंधी निर्णय अखाड़ा समिति द्वारा लिए जाएंगे तथा प्रशासनिक स्तर पर भी अखाड़ा समिति का अधिकृत प्रतिनिधित्व रहेगा।

बैठक में उपस्थित 52 अखाड़ों के गुरुजन एवं सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि अब सभी मतभेद समाप्त हो चुके हैं और सभी अखाड़े मिलकर श्री अनंत चतुर्दशी की शोभायात्रा को ऐतिहासिक, अनुशासित एवं भव्य बनाने के लिए कार्य करेंगे। समाज की एकता, धार्मिक परंपराओं की गरिमा एवं अखाड़ों की प्रतिष्ठा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प भी लिया गया।

श्री अनंत चतुर्दशी पर कोटा की शोभायात्रा देशभर में अपनी अखाड़ा परंपरा एवं व्यायाम कला के लिए विशेष पहचान रखती है, जिसमें बड़ी संख्या में अखाड़े एवं श्रद्धालु भाग लेते हैं।

बैठक में शहर के विभिन्न अखाड़ों एवं व्यायामशालाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें छोटी समाधि व्यायामशाला, रामपुरा से बालकिशन बरथुनिया एवं अशोक मुलेठी, बोटके बालाजी व्यायामशाला, कैथूनीपोल से सुखदेव सिंह, गोदावरी धाम व्यायामशाला से रविन्द्र सोनी, श्री मंगलेश्वर महादेव व्यायामशाला, छावनी से नाथूलाल पहलवान, श्री मंगलेश्वर महादेव महिला व्यायामशाला, छावनी से पुष्पलता सुमन, श्री मंगलेश्वर महादेव व्यायामशाला, जे.के. नगर से मधुसूदन, श्री मंशापूर्ण हनुमान व्यायामशाला, छावनी से गजानंद जैन, महादेव व्यायामशाला, अनंतपुरा से कमल नामा, दुर्गा शक्ति व्यायामशाला, केशोपुरा से जगदीश सुमन एवं संतोष सुमन, नरसिंह व्यायामशाला, अनंतपुरा से रमेश जोशी, वानर सेना, गोरांग धाम से गजेन्द्र भार्गव, चैतन्य व्यायामशाला, लाडपुरा से अश्वनी मुलेठी, वैदेही शक्ति व्यायामशाला, भामाशाह मंडी, अनंतपुरा से गुरु धनराज गुर्जर, शिव शक्ति व्यायामशाला, केशोपुरा से महावीर राठौर, मथुरेश व्यायामशाला से योगेंद्र गुप्ता, भूरिया गणेशजी व्यायामशाला से अनूप, जय महावीर व्यायामशाला, साजीदेहड़ा से भंवर सिंह पंवार, बजरंग दल व्यायामशाला, साजीदेहड़ा से हरिओम कोहली, श्री बजरंग व्यायामशाला, बोरखेड़ा से विष्णु श्रृंगी, कालीटेक व्यायामशाला, सकतपुरा से प्रतिनिधि, महावीर व्यायामशाला, कुन्हाड़ी से बजरंगलाल सुमन, महाराणा प्रताप व्यायामशाला, अनंतपुरा से मुकेश मंगल, लालाजी घाट व्यायामशाला, लाडपुरा से राजू श्रीवास्तव, बाबा रामदेव बजरंग दल व्यायामशाला, अनंतपुरा से जगदीश सुमन, श्री बजरंग व्यायामशाला, सब्जी मंडी से दिनेश संगत, राष्ट्रीय व्यायामशाला, नयापुरा से सुरेश बैरवा, श्री गणेश व्यायामशाला, मानपुरा से वीरेंद्र नायक, गुरुवंदना महिला व्यायामशाला, जे.के. नगर से रविंद्र राठौर, कश्यप व्यायामशाला, कोटड़ी से हुकमचंद कश्यप एवं महेश कश्यप, श्री मंशापुरा महिला व्यायामशाला, छावनी से दीपमाला पंवार, श्री मंगलेश्वर महादेव महिला व्यायामशाला, डीसीएम से संतोष राठौर, श्रीराम उपासना व्यायामशाला, बोरखेड़ा, महाबली व्यायामशाला, कंसुआ, बजरंग व्यायामशाला, गोविंद नगर, वीर बजरंगी व्यायामशाला, ठेगड़ा से पवन नायक, श्रीराम बल उपासना व्यायामशाला, बोरखेड़ा से अशोक कुशवाह तथा ॐ श्री महाकाली व्यायामशाला, बोरखेड़ा से विष्णु श्रृंगी सहित अनेक अखाड़ों एवं व्यायामशालाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles