Thursday, August 6, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में आयुक्त महोदय ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर दिया जोर

कोटा/बुधवार को कोटा विकास प्राधिकरण के आयुक्त  श्री बचनेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न शाखाओं के कार्यों की प्रगति, लंबित प्रकरणों एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री जनसुनवाई प्रकरण, न्यायालयीन प्रकरण, नामांतरण, पट्टा प्रकरण, अतिक्रमण निरोधक कार्रवाई, सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा, CMIS पोर्टल पर लंबित प्रविष्टियों, स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों तथा अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक विषयों की शाखावार समीक्षा की गई।

आयुक्त  ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से नामांतरण प्रकरणों का अविलम्ब निस्तारण करने, मुख्यमंत्री एवं न्यायालयीन प्रकरणों में समयबद्ध जवाब प्रस्तुत करने तथा CMIS पोर्टल को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

बैठक में अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने, सार्वजनिक भूमि पर नियमित गश्त एवं सर्वे कराने, प्रमुख सड़कों के गड्ढों की शीघ्र मरम्मत कराने तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में प्राधिकरण सचिव मुकेश कुमार चौधरी, उप आयुक्त अनिल सिंघल, हर्षित वर्मा, शिक्षा पवन सहित प्राधिकरण के समस्त निदेशक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles