भारत सिंह चौहान
कोटा/जिले के वरिष्ठ और वयोवृद्ध साहित्यकार कन्हैयालाल शर्मा की नव प्रकाशित 5वीं काव्य कृति “तपन” का विमोचन रविवार शाम को कोटा रोड स्थित निजी रिजॉर्ट में भव्य समारोह आयोजित किया गया। जिले के प्रतिष्ठित सामाजिक, शैक्षिणक संस्थाओं ने कृतिकार का अभिनंदन किया।
स्वास्थ्य शारीरिक शिक्षा विकास समिति की ओर से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विधायक राधेश्याम बैरवा ने कहा की कन्हैयालाल शर्मा ने जीवन के दीर्घकालीन अनुभव साझा करते कहा की उनकी कृति को नैतिकता का पाठ पढ़ाती है। जिम्मेदारीयों के निर्वहन के लिए प्रेरित करती है। विशिष्ट अतिथि आनंद गर्ग, मंजीत मालिक कमांडो, सुरेंद्र यागवेंद्र,जगदीश सोलंकी, गेंदालाल रैगर, दिनेशचंद्र जैन थे। कार्यक्रम की शुरुआत पूजाअर्चना के साथ हुई।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद के पदाधिकारी प्रद्युम्न वर्मा ने पुस्तक और कृतिकार का परिचय दिया। उन्होंने कहा है की शर्मा के साहित्य में सामाजिक समस्याओं का यथार्थ चित्रण मिलता है समाधान की राह भी साफ दिखती है। समारोह में संस्कृत के साहित्यकार कौशल तिवारी का विशेष सम्मान हुआ। मंच संचालन कृतिकार के पुत्र सुनील शर्मा ने किया। बड़ी संख्या में साहित्यकर और प्रबुद्धजन पहुंचे। विमोचन से पहले काव्य गोष्ठी भी हुई।






