Thursday, August 6, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

किशोर दा के जन्मदिवस पर कोटा में सजी सुरों की महफिल, गूंजे सदाबहार नगमे

कोटा। स्वर्गीय महान पार्श्व गायक, संगीतकार, गीतकार एवं अभिनेता किशोर कुमार (किशोर दा) का जन्मदिवस मंगलवार को सूरजपोल स्थित डीपीएस स्कूल में हर्षोल्लास एवं संगीतमय वातावरण के बीच मनाया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य अतिथियों, संगीत प्रेमियों एवं स्थानीय कलाकारों ने भाग लेकर किशोर दा के अमर गीतों के माध्यम से जन्मदिन मनाया गयाकार्यक्रम का शुभारंभ किशोर कुमार के चित्र पर माल्यार्पण, एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद कलाकारों ने किशोर दा के सदाबहार गीतों की एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियाँ देकर पूरे सभागार को सुरों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर महेश विजय थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल अमर एवं रिफ्रेक्शन ब्यूरो, कोटा के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। विशेष बात यह रही कि अतिथियों ने भी मंच पर किशोर कुमार के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर अपनी गायन प्रतिभा का परिचय दिया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा।

इस अवसर पर अभिनेता एवं कार्यक्रम के आयोजक महेंद्र शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय किशोर कुमार भारतीय सिनेमा के ऐसे महान कलाकार थे, जिनकी बहुमुखी प्रतिभा ने संगीत और अभिनय की दुनिया में अमिट छाप छोड़ी है। उनकी आवाज़ आज भी हर पीढ़ी के दिलों में बसती है और उनके गीत संगीत प्रेमियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेंगे।

संगीत संध्या में कोटा कलाकार सोसायटी के हरीश महावर, रवि दुबे, गीत जोशी, अभिषेक सुरुली, स्वरांजलि की निर्देशिका अनीता जैन, ओमवीर सिंह सोलंकी, बाबलू भैया, संजय चतुर्वेदी, अजय शर्मा सहित शहर के अनेक स्थानीय कलाकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। सभी कलाकारों ने किशोर दा के लोकप्रिय गीतों को अपनी आवाज़ में प्रस्तुत कर उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों ने सामूहिक रूप से किशोर कुमार के अमर गीत प्रस्तुत किए। आयोजक महेंद्र शर्मा ने सभी अतिथियों, कलाकारों एवं संगीत प्रेमियों का स्वागत करते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा सभी प्रतिभागियों का सम्मान भी किया।

पूरे कार्यक्रम में किशोर कुमार के सदाबहार गीतों की गूंज से वातावरण पूरी तरह संगीतमय बना रहा। उपस्थित संगीत प्रेमियों ने इस आयोजन को किशोर दा की स्मृतियों को जीवंत रखने वाला एक यादगार आयोजन बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles