Wednesday, August 5, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मांगरोल में जड़ी-बूटी दिवस मनाया, औषधीय पौधों का किया वितरण

मांगरोल। मिशन हरियाली मांगरोल, योग पतंजलि शाखा मांगरोल एवं यंग गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वावधान में कंकाली माता परिसर में हरिद्वार के आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम में बाबूलाल बैरवा, संदीप व्यास, इंद्रजीत सैनी, मोहनलाल शर्मा, घनश्याम शर्मा, हरिनारायण शर्मा तथा मांगरोल इकाई के अध्यक्ष अर्जुन शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने योग, आयुर्वेद एवं जड़ी-बूटियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ जीवन के लिए इनके नियमित उपयोग की जानकारी दी।

कवि डॉ. जगदीश निराला ने कहा कि प्रकृति ने प्रत्येक बीमारी के उपचार के लिए पेड़-पौधों और जड़ी-बूटियों के रूप में अमूल्य धरोहर प्रदान की है, लेकिन जानकारी के अभाव में लोग उनका पूरा लाभ नहीं उठा पाते। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने गंभीर रोगों में भी औषधीय वनस्पतियों का उपयोग कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया है।

कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश देते हुए बरगद, नीम, पीपल, जामुन, अमरूद, एलोवेरा, तुलसी एवं मीठी नीम सहित विभिन्न औषधीय एवं छायादार पौधों का वितरण किया गया। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles