नई दिल्ली/समाज सेवा के अपने सतत अभियान के अंतर्गत वांछित फाउंडेशन दिल्ली की टीम ने अपना घर आश्रम, बूढ़पुर का भ्रमण किया। इस अवसर पर टीम ने आश्रम में रह रहे प्रभु जी से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके स्वास्थ्य एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।
भ्रमण के दौरान डॉ. हीरालाल श्रॉफ एवं डॉ. कृष्णकुमार भी साथ थे। टीम ने उनके साथ आश्रम में निवास कर रहे लोगों के स्वास्थ्य, देखभाल एवं सेवा कार्यों पर चर्चा की तथा उनके द्वारा किए जा रहे मानवीय कार्यों की सराहना की।
वांछित फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक सेवा, सहयोग और संवेदना पहुँचाना है। संस्था का मानना है कि बुजुर्गों एवं असहाय लोगों के साथ समय बिताना, उनका हालचाल जानना और उन्हें आत्मीयता का अनुभव कराना भी सच्ची मानव सेवा है।
इस अवसर पर फाउंडेशन ने भविष्य में भी आश्रम के साथ सहयोग एवं सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।






