Tuesday, November 17, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सरावगी समाज बसंत विहार की नई कार्यकारिणी का पहला आयोजन भक्ति, सम्मान और सौहार्द के साथ संपन्न

कोटा। सरावगी समाज बसंत विहार की नवगठित कार्यकारिणी के गठन के बाद पहला सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम रविवार को श्रद्धा, उत्साह और आपसी सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं बच्चों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत देवआशीष सिटी स्थित श्री शांतिनाथ भगवान के समक्ष देव दर्शन, अभिषेक, शांतिधारा एवं श्री भक्ताम्बर विधान से हुई। विधान का संयोजन विनोद महुवा, निर्मल वेद, अजय पाटनी एवं राजेंद्र सिसवाली ने किया। इसके बाद समाज के सभी सदस्यों ने बोरखेड़ा जैन मंदिर में सामूहिक दर्शन का लाभ प्राप्त किया।धार्मिक आयोजन के पश्चात समाज की सामूहिक पिकनिक  महादेव फार्म हाउस में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माता कमला बाई सिसवाली एवं उनके परिवारजनों की उपस्थिति में संरक्षक प्रेमचंद कसलीवाल द्वारा भगवान के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

मंगलाचरण की प्रस्तुति नन्हीं बालिकाओं विन्या एवं सुविधि ने मनमोहक नृत्य के माध्यम से दी, जिसे सभी ने सराहा।

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष प्रदीप पाटनी, सचिव पारस सोगानी, कोषाध्यक्ष निर्मल वेद सहित समस्त कार्यकारिणी एवं समाज बंधुओं ने मुख्य अतिथि माता कमला बाई सिसवाली एवं उनके परिवारजनों का सम्मान किया।

सम्मान समारोह का संयोजन कमलेश सोगानी एवं पवन सोगानी ने किया। इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों—प्रकाश पापड़ीवाल, माता सोहन बाई सोनी, माता मनोरमा पांड्या, माता तिजू बाई सोगानी, माता नगीना देवी, माता प्रेम बाई पापड़ीवाल एवं माता रतन बाई गंगवाल—का सम्मान किया गया। साथ ही मोहनलाल जैन मुवासा एवं प्रियंक जैन को पदोन्नति (प्रमोशन) प्राप्त होने पर भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक रेखा पापड़ीवाल, रंजना गंगवाल एवं विकास सोगानी रहे। उनके कुशल संयोजन में आयोजित गीत-संगीत, मनोरंजक खेल एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों ने पिकनिक को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम सौहार्द, सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का सुंदर उदाहरण बनकर संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles