-अशफाक अंसारी
कोटा /निर्धन रोगी उपचार प्रकल्प के प्रेरणा स्रोत पूर्व मंत्री पूर्व सांसद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय प्रोफेसर ललित किशोर चतुर्वेदी की 95 जयंती के अवसर पर रविवार को प्रकल्प की ओर से प्रातः चंबल रेस्ट हाउस किशोरपुरा में एक दर्जन से अधिक विभिन्न जातियों के वृक्ष लगाए गए इसके पश्चात एमबीएस अस्पताल में वार्डों में मरीजों को फल वितरित किए गए प्रकल्प के संयोजक पंडित अनिल औदीच्य ने बताया कि सायः सोरल भवन केथुन पोल मुख्य मार्ग पर स्वर्गीय ललित किशोर चतुर्वेदी को सामाजिक कार्यकर्ताओं व गण मान्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने ललित किशोर चतुर्वेदी को राजस्थान का विकास पुरुष गरीबों का मसीहा सभी समाजों को लेकर चलने वाले व प्रथम पंक्ति से लेकर अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को सदैव आगे बढ़ाने में ललित किशोर चतुर्वेदी का योगदान रहा आज उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिक्षाविद अशोक शुक्ला ,कैलाश औदीच्य राकेश धीरिया गिरीश शर्मा दाऊ दयाल शर्मा रविंद्र शर्मा राणा मुजाहिद राजेश भाटिया प्रफुल्ल सोरल संजय सुमन हेमराज कुमावत ललित सैनी अनन्त दाधीच राजेन्द्र दाधीच त्रिलोक शर्मा हनीफ भाई कार्यक्रम का संचालन संजय सुमन ने किया





