कोटा /विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत आज कृष्णा बाल विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, भदाना में छात्र छात्राओं ने रैली निकाल कर जन जागरण किया, तख्तियों एवं पंपलेट का वितरण कर 162 यानि की पहले घंटे में अधिकतम जल्दी से जल्दी प्रसूता माता नवजात को स्वयं का दूध स्तनपान उपलब्ध कराये केवल 6माह तक स्तनपान कराने में 2वर्ष तक ऊपरी आहार के साथ दूध पिलाये, संदेश दिया गया!
बीपीएनआई कोटा, शाखा, रामकृष्ण शिक्षण संस्थान,कोटा आनंद विकास संस्थान कोटा, मानव कल्याण समिति, रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ आदि ने उक्त जन जागरण किया! जिसमें मुख्य अतिथि प्रवीण गुप्ता, अध्यक्ष, रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ, स्काउट गाइड के उप प्रधान यज्ञ दत्त हाड़ा, पूर्व पार्षद एवं रोटरी ग्राम दल अध्यक्ष युधिष्ठिर चानसी, सचिव राम निवास राठौर, मानव कल्याण समिति की कार्यक्रम प्रभारी अर्चना राजावत, विद्यालय के संस्था प्रधान शिवराज शर्मा, ने हरि झंडी दिखाई, प्रवीण गुप्ता एवं यज्ञ दत्त हाड़ा का माल्यार्पण कर स्वागत किया रैली में जोशीले नारे छोड़ो तोड़ो बोतल छोड़ो! मां का दूध ही सबसे अच्छा सर्वोत्तम है, इसे ही पिलाये आदि नारे लगाये गये, अंत में छात्र छात्राओं को यज्ञ दत्त हाड़ा द्वारा शपथ दिलाई, शाला अध्यापक श्यामावतार, तरुण चौधरी, हेमन्त कुशवाह, गौरवपाल,अध्यापिका श्वेता शर्मा का विशेष सहयोग रहा!






