Monday, July 27, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा: टाटा मोटर्स में अंगदान जागरूकता अभियान आयोजित, स्टाफ और आमजन ने ली शपथकोटा

कोटा/गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कोटा, कोटा किडनी फाउंडेशन और राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड कोटा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आज एरोड्रोम सर्किल स्थित टाटा मोटर्स एंड ऑटोमोबाइल्स में एक विशेष अंगदान जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

कानूनी नियमों और भ्रांतियों पर चर्चा

यह अभियान डॉ. विकास खंडेलिया के कुशल निर्देशन में हुआ। इस दौरान सीनियर ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर राकेश जैन और ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर दीपिका अवस्थी ने ‘अंगदान महादान’ के महत्व को समझाया। विशेषज्ञों ने अंगदान से जुड़े मेडिकल व कानूनी नियमों की जानकारी दी और समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर किया,

समाज को जागरूक करने की अपील और शपथ ग्रहण

स्काउट एंड गाइड के पूर्व उप प्रधान इंजीनियर आर.सी. गुप्ता ने टाटा मोटर्स के स्टाफ और जनसामान्य को संबोधित किया। उन्होंने सभी को समाज में अंगदान के प्रति अलख जगाने और लोगों को इसके लिए जागरूक करने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने मानवता के हित में अंगदान करने की भावपूर्ण शपथ ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles