Saturday, September 5, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

26 जुलाई से हिसार–खड़की विशेष ट्रेन अब नियमित सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में चलेगी

26 जुलाई से हिसार–खड़की विशेष ट्रेन अब नियमित सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में चलेगी

कोटा। यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेल प्रशासन ने हिसार–खड़की के मध्य संचालित विशेष ट्रेन को नियमित सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 26 जुलाई  से नियमित सेवा के रूप में संचालित होगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि वर्तमान में विशेष गाड़ी संख्या 04725/04726 हिसार–खड़की स्पेशल को नियमित गाड़ी संख्या 22979/22980 हिसार–खड़की सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में परिवर्तित किया गया है। गाड़ी संख्या 22979 का संचालन 26 जुलाई  से हिसार से प्रत्येक रविवार तथा गाड़ी संख्या 22980 का संचालन 27 जुलाई  से खड़की से प्रत्येक सोमवार को नियमित रूप से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह सुपरफास्ट एक्सप्रेस सादुलपुर, लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनू, नवलगढ़, सीकर, रींगस, दहर का बालाजी, जयपुर एवं दुर्गापुरा स्टेशनों के साथ-साथ कोटा मंडल के सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी एवं भवानी मंडी स्टेशनों पर भी ठहराव करेगी। इसके अतिरिक्त रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, वसई रोड तथा लोनावला स्टेशनों पर भी इसका ठहराव रहेगा।

यात्री गाड़ी की अद्यतन स्थिति एवं समय की जानकारी एनटीईएस (NTES) ऐप अथवा www.enquiry.indianrail.gov.in के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow
IMG-20260814-WA0034
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles