कोटा, 20 जुलाई। ‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान के तहत नगर निगम कोटा एवं एनविज़न 5आर वेस्ट मैनेजमेंट द्वारा सेक्टर क्रमांक 7, वार्ड क्रमांक 39 स्थित सेक्टर-7, डीसीएम में सफाई मित्र कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में सफाई मित्रों को स्वच्छ सर्वेक्षण-2026, स्वच्छ भारत मिशन, स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण, एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन तथा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के नियमित उपयोग के संबंध में प्रशिक्षण एवं जागरूक किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम कोटा के मुख्य स्वच्छता निरीक्षक प्रह्लाद माली एवं स्वच्छता निरीक्षक अरविंद उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एनविज़न 5आर वेस्ट मैनेजमेंट के आईईसी एक्सपर्ट दीपेश बघेल एवं टीम सदस्य अमन ने किया।
















