Friday, July 17, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

केडीए का बड़ा एक्शन: बालिता में 1.50 करोड़ की सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया, कब्जाधारियों को एफआईआर की चेतावनी

कोटा/कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बालिता में लगभग 1.50 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने ग्राम बालिता के खसरा संख्या 570 (रकबा 0.36 हेक्टेयर) एवं खसरा संख्या 648 (रकबा 0.23 हेक्टेयर) पर अतिक्रमणकारियों द्वारा की गई तारबंदी को हटाकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया।

केडीए के सचिव मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि हटाए गए अवैध अतिक्रमण वाली भूमि की अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये है।

आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन लोगों ने कोटा विकास प्राधिकरण की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है, वे स्वयं कब्जा हटा लें, अन्यथा उनके खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सुरेन्द्र शर्मा, भू-अभिलेख निरीक्षक हरीश कुमार गुप्ता, मुरलीधर पारेता, हरीश चन्द्र प्रजापति, भवानी शंकर कारपेन्टर, पटवारी रामनिवास मेघवाल सहित प्राधिकरण का पुलिस जाप्ता मौके पर मौजूद रहा।

IMG-20260326-WA0054
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles