बाड़मेर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को पंजाब के जालंधर कैंट से वर्चुअल माध्यम द्वारा देशभर के 75 पुनर्विकसित अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इनमें राजस्थान के बाड़मेर, दौसा, डीग, गंगापुर सिटी, गोटन, जैसलमेर, खैरथल और सोमेसर स्टेशन शामिल हैं। पुनर्विकास के बाद यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं, बेहतर आधारभूत ढांचा, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिलेगा।





