कोटा नगर निगम चुनाव: नामांकन प्रक्रिया संपन्न, 100 वार्डों में कांग्रेस-भाजपा के बीच तय हुआ सीधा मुकाबला
विशेष संवाददाता : भारत सिंह चौहान
कोटा, 31 अगस्त। कोटा नगर निगम चुनाव के तहत 31 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के साथ-साथ कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपने पर्चे दाखिल किए हैं।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार निर्दलीय एवं अन्य प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी की अंतिम तिथि 3 सितंबर, दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित है। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद ही चुनावी मैदान की अंतिम और वास्तविक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।
प्रमुख राजनीतिक दलों (कांग्रेस बनाम भाजपा) के प्रत्याशियों का वार्डवार विवरण:
वार्ड 1 से 10:
वार्ड 1 में शीतल प्रकाश मीणा (कांग्रेस) का मुकाबला ज्योतु प्रकाश मीणा (भाजपा), वार्ड 2 में देव बाई (कांग्रेस) बनाम पारस कवर (भाजपा), वार्ड 3 में अनिता भील (कांग्रेस) बनाम सोसर बाई (भाजपा), वार्ड 4 में दीपक कुमार भील (कांग्रेस) बनाम कालू लाल भील (भाजपा), वार्ड 5 में रघुवीर (कांग्रेस) बनाम रवीन्द्र कुमार नायक (भाजपा), वार्ड 6 में आईना महक (कांग्रेस) बनाम मोहम्मद निजाम (भाजपा), वार्ड 7 में राकेश सुमन (कांग्रेस) बनाम संदीप नन्दवाना (भाजपा), वार्ड 8 में मयूरी मेहरा (कांग्रेस) बनाम सुगना (भाजपा), वार्ड 9 में कमल गहलोत (कांग्रेस) बनाम देवेन्द्र कुमार शर्मा (भाजपा) तथा वार्ड 10 में मीना कुमारी (कांग्रेस) बनाम कमलेश बाई (भाजपा) आमने-सामने हैं।
वार्ड 11 से 20:
वार्ड 11 में कमलेश कुमारी (कांग्रेस) बनाम सुमन नायक (भाजपा), वार्ड 12 में ललित कुमार (कांग्रेस) बनाम हरिकान्त (भाजपा), वार्ड 13 में फेजल बेग (कांग्रेस) बनाम दिनेश (भाजपा), वार्ड 14 में विकास सिंह (कांग्रेस) बनाम मंगेश (भाजपा), वार्ड 15 में नन्द किशोर (कांग्रेस) बनाम सुभम शर्मा (भाजपा), वार्ड 16 में उषा (कांग्रेस) बनाम निशा हाडा (भाजपा), वार्ड 17 में सुनीता कुमारी (कांग्रेस) बनाम संजय (भाजपा), वार्ड 18 में दिव्या मीणा (कांग्रेस) बनाम सुगना (भाजपा), वार्ड 19 में आशा जैन (कांग्रेस) बनाम राकेश कुमार सुमन (भाजपा) एवं वार्ड 20 में अशोक मेघवाल (कांग्रेस) बनाम दिनेश सिंह (भाजपा) के बीच मुकाबला है।
वार्ड 21 से 30:
वार्ड 21 में दिनेश गोस्वामी (कांग्रेस) बनाम रामबाबू (भाजपा), वार्ड 22 में दिनेश नागर (कांग्रेस) बनाम सियाराम (भाजपा), वार्ड 23 में मनीष आर्य (कांग्रेस) बनाम रामदेव वर्मा (भाजपा), वार्ड 24 में रामावतार (कांग्रेस) बनाम भंवर लाल (भाजपा), वार्ड 25 में लच्छो (कांग्रेस) बनाम जालीम सिंह (भाजपा), वार्ड 26 में संजीदा बाना (कांग्रेस) बनाम रामभरोसी (भाजपा), वार्ड 27 में रानू मोदी (कांग्रेस) बनाम लोकेश गुप्ता (भाजपा), वार्ड 28 में नरेन्द्र सिंह (कांग्रेस) बनाम योगेन्द्र सिंह (भाजपा), वार्ड 29 में शंकर लाल (कांग्रेस) बनाम बद्री प्रकाश आर्य (भाजपा) और वार्ड 30 में सपना कुमारी (कांग्रेस) बनाम प्रेमलता (भाजपा) मैदान में हैं।
वार्ड 31 से 40:
वार्ड 31 में विनोद कुमार (कांग्रेस) बनाम दीपक (भाजपा), वार्ड 32 में राममूर्ति (कांग्रेस) बनाम आशा बैरवा (भाजपा), वार्ड 33 में जसवन्त सुमन (कांग्रेस) बनाम ओमप्रकाश (भाजपा), वार्ड 34 में परमानन्द (कांग्रेस) बनाम सुरेन्द्र कुमार गुप्ता (भाजपा), वार्ड 35 में राजेन्द्र सिंह (कांग्रेस) बनाम चन्द्र प्रकाश सुमन (भाजपा), वार्ड 36 में सारिका वर्मा (कांग्रेस) बनाम नीतू वरूण (भाजपा), वार्ड 37 में निर्मला कुमारी (कांग्रेस) बनाम जेस्सिका मालव (भाजपा), वार्ड 38 में राकेश मीणा (कांग्रेस) बनाम छोटू (भाजपा), वार्ड 39 में चेतना माथुर (कांग्रेस) बनाम आशा चतुवरवेदी (भाजपा) तथा वार्ड 40 में विनोद गौत्तम (कांग्रेस) बनाम लव शर्मा (भाजपा) चुनाव लड़ रहे हैं।
वार्ड 41 से 50:
वार्ड 41 में मंगल कुमारी तंबोली (कांग्रेस) बनाम राकेश (भाजपा), वार्ड 42 में सिया राम (कांग्रेस) बनाम ओम प्रकाश (भाजपा), वार्ड 43 में निधी राजावत (कांग्रेस) बनाम पिंटू कंवर (भाजपा), वार्ड 44 में अनूप कुमार (कांग्रेस) बनाम प्रेम सिंह गौड (भाजपा), वार्ड 45 में फरीददुदीन कुरैशी (कांग्रेस) बनाम मुस्तकीम (भाजपा), वार्ड 46 में निरज शर्मा (कांग्रेस) बनाम संदीप भाटिया (भाजपा), वार्ड 47 में जमना बाई (कांग्रेस) बनाम नीतू (भाजपा), वार्ड 48 में इनायत हसन (कांग्रेस) बनाम युसुफ (भाजपा), वार्ड 49 में महिपाल सिंह (कांग्रेस) बनाम हरमेन्द्र सिंह हाडा (भाजपा) एवं वार्ड 50 में अनुराग गौतम (कांग्रेस) बनाम जितेन्द्र सिंह (भाजपा) के बीच टक्कर होगी।
वार्ड 51 से 60:
वार्ड 51 में योगेश कुमार विजय (कांग्रेस) बनाम देवेन्द्र (भाजपा), वार्ड 52 में रोहित महावर (कांग्रेस) बनाम एकता वर्मा (भाजपा), वार्ड 53 में ऋषभ दुबे (कांग्रेस) बनाम सुनील गौतम (भाजपा), वार्ड 54 में मनीष शर्मा (कांग्रेस) बनाम विवेक राजवंशी (भाजपा), वार्ड 55 में मनीष भारद्वाज (कांग्रेस) बनाम मिलाप चांद जैन (भाजपा), वार्ड 56 में तारा सिंह उर्फ तारा पटियाल (कांग्रेस) बनाम शोभा अहलुवालिया (भाजपा), वार्ड 57 में अमोलक देवी (कांग्रेस) बनाम सुनीता सेन (भाजपा), वार्ड 58 में जोगेन्द्र बीरवाल (कांग्रेस) बनाम सुरेश लखेरा (भाजपा), वार्ड 59 में भावना पुरसवानी (कांग्रेस) बनाम मोनिका (भाजपा) तथा वार्ड 60 में तरन्नुम (कांग्रेस) बनाम अदा खान भाटी (भाजपा) प्रत्याशी हैं।
वार्ड 61 से 70:
वार्ड 61 में सुनीता (कांग्रेस) बनाम ममता कवर (भाजपा), वार्ड 62 में भुवनेश ऋषि (कांग्रेस) बनाम गिरिराज प्रसाद महावर (भाजपा), वार्ड 63 में नोशाद हुसैन (कांग्रेस) बनाम भपेन्द्र प्रजापति (भाजपा), वार्ड 64 में तस्नीम कुरैशी (कांग्रेस) बनाम प्रतिभा सुमन (भाजपा), वार्ड 65 में भंवर सिंह (कांग्रेस) बनाम नागेन्द्र सिंह (भाजपा), वार्ड 66 में संदीप सिंह (कांग्रेस) बनाम लाड वर्मा (भाजपा), वार्ड 67 में सपना (कांग्रेस) बनाम नैना गर्ग (भाजपा), वार्ड 68 में राजेश दयानी (कांग्रेस) बनाम सुरेश सिंह (भाजपा), वार्ड 69 में जितेन्द्र कुमार (कांग्रेस) बनाम जयराज सिंह (भाजपा) एवं वार्ड 70 में युनुस मो० (कांग्रेस) बनाम ललित कुशवाहा (भाजपा) आमने-सामने हैं।
वार्ड 71 से 80:
वार्ड 71 में सविता सुवालका (कांग्रेस) बनाम मीनाक्षी सेन (भाजपा), वार्ड 72 में दशरथ कुमार (कांग्रेस) बनाम राजेन्द्र (भाजपा), वार्ड 73 में हुस्न आरा (कांग्रेस) बनाम रोली (भाजपा), वार्ड 74 में अमरनाथ (कांग्रेस) बनाम पराग (भाजपा), वार्ड 75 में आशीष (कांग्रेस) बनाम क्रांति (भाजपा), वार्ड 76 में सुरेन्द्र सिंह (कांग्रेस) बनाम मनोज (भाजपा), वार्ड 77 में शकीला (कांग्रेस) बनाम दीपा (भाजपा), वार्ड 78 में रिद्वम शर्मा (कांग्रेस) बनाम नवीन माथुर (भाजपा), वार्ड 79 में लोकेश सुमन (कांग्रेस) बनाम मोहनलाल सुमन (भाजपा) एवं वार्ड 80 में विजय कछावाहा (कांग्रेस) बनाम सजना झमटानी (भाजपा) चुनावी दंगल में हैं।
वार्ड 81 से 90:
वार्ड 81 में अमन गौतम (कांग्रेस) बनाम सुरेन्द्र (भाजपा), वार्ड 82 में रेहाना अंसारी (कांग्रेस) बनाम अमरीन अंसारी (भाजपा), वार्ड 83 में सुनीता शर्मा (कांग्रेस) बनाम सीमा चौधरी (भाजपा), वार्ड 84 में सीमा यादव (कांग्रेस) बनाम प्रमीला वर्मा (भाजपा), वार्ड 85 में अजय (कांग्रेस) बनाम कैलाश गौतम (भाजपा), वार्ड 86 में अर्पित जैन (कांग्रेस) बनाम योगेन्द्र खींची (भाजपा), वार्ड 87 में लक्ष्मी कुमारी (कांग्रेस) बनाम पुष्पा कुमारी (भाजपा), वार्ड 88 में प्रान्जली गौतम (कांग्रेस) बनाम मंजु देवी (भाजपा), वार्ड 89 में प्रतिभा नाथ (कांग्रेस) बनाम पुरुषोत्तम (भाजपा) तथा वार्ड 90 में टीना गौतम (कांग्रेस) बनाम कीर्ती गौतम (भाजपा) उम्मीदवार हैं।
वार्ड 91 से 100:
वार्ड 91 में संजय यादव (कांग्रेस) बनाम गोपाल राम मंडा (भाजपा), वार्ड 92 में पदम कुमार (कांग्रेस) बनाम मुकेश (भाजपा), वार्ड 93 में मेघा (कांग्रेस) बनाम नंद कंवर हाड़ा (भाजपा), वार्ड 94 में दिया मंगल (कांग्रेस) बनाम दिपीका (भाजपा), वार्ड 95 में पारस (कांग्रेस) बनाम कुलदीप मेहरा (भाजपा), वार्ड 96 में रेखा (कांग्रेस) बनाम सुनिता नायक (भाजपा), वार्ड 97 में कुनाल शर्मा (कांग्रेस) बनाम सुर्दशन (भाजपा), वार्ड 98 में आयुष पारेता (कांग्रेस) बनाम अनुसुइया (भाजपा), वार्ड 99 में कुलदीप (कांग्रेस) बनाम हेमराज सिंह हाड़ा (भाजपा) एवं वार्ड 100 में हेमराज (कांग्रेस) बनाम रवि शर्मा (भाजपा) के बीच सीधा मुकाबला तय हुआ है।
नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होते ही प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार शुरू कर दिया गया है।वहीं प्रमुख दलों द्वारा निर्दलीय प्रत्याशियों के नामों के संबंध में मंथन जारी है ।
प्रशासन की ओर से सभी संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (ARO/SDO/ACEM/KDA) द्वारा चुनाव प्रक्रिया, नामांकन संवीक्षा एवं आचार संहिता की कड़ी निगरानी की जा रही है।





