Friday, October 16, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विश्वकर्मा नगर में फिर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 30 पशुधन जब्त

विश्वकर्मा नगर में फिर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 30 पशुधन जब्त

भारत सिंह चौहान✍️

कोटा। रंगबाड़ी क्षेत्र स्थित कोटा विकास प्राधिकरण की योजना विश्वकर्मा नगर में रिक्त भूखंडों पर दोबारा पशु बांधकर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ KDA और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई की। आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर की गई कार्रवाई में अवैध पशु तबेलों और अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया।

KDA सचिव मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि शनिवार 29 अगस्त  को विश्वकर्मा नगर योजना के रिक्त भूखंडों से अवैध पशु तबेले हटाए गए थे। इसके बाद अतिक्रमियों द्वारा दोबारा रिक्त भूखंडों, ग्रीन बेल्ट और कचरा पॉइंट पर पशु लाकर बांधने की सूचना मिली।

सूचना के बाद प्राधिकरण और नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और अवैध रूप से बनाए गए पशु तबेलों तथा अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया। नगर निगम के दस्ते ने मौके से करीब 30 पशुधन जब्त कर किशोरपुरा कायन हाउस पहुंचाया।

अतिक्रमण और पशुओं को हटाए जाने से आसपास के लोगों और व्यापारियों को पशु चारा, अपशिष्ट, गोबर और उससे होने वाली गंदगी एवं दुर्गंध से राहत मिलने की उम्मीद है।

कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण की टीम में उपायुक्त शिक्षा पवन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तरुणकांत सोमानी, तहसीलदार ललित किशोर नागर, भू-अभिलेख निरीक्षक प्रफुल्ल गोयल, सहायक अभियंता नीलम व्यास, नितिन नागर, कनिष्ठ अभियंता अनुराग शर्मा, थानाधिकारी सत्यनारायण, हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद मीणा सहित पुलिस जाप्ता और नगर निगम का दस्ता मौजूद रहा।

लगातार दूसरी कार्रवाई के बाद अब सवाल यह है कि क्या विश्वकर्मा नगर के खाली भूखंडों पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles