Friday, October 16, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

ज्ञानेश अग्रवाल बने श्री अग्रसेन समाज सेवा समिति, आर.के. पुरम के अध्यक्ष

ज्ञानेश अग्रवाल बने श्री अग्रसेन समाज सेवा समिति, आर.के. पुरम के अध्यक्ष

कोटा, 31 अगस्त /श्री अग्रसेन समाज सेवा समिति, आर.के. पुरम की द्विवार्षिक आमसभा श्री मनमोहन गुप्ता की अध्यक्षता में पैरेंटिंग एली प्री स्कूल, श्रीनाथपुरम-A में आयोजित की गई।

बैठक में सर्वप्रथम वर्तमान अध्यक्ष आर.के. जैन द्वारा पिछले दो वर्षों में किए गए कार्यों एवं आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया।

आमसभा द्वारा आगामी दो वर्षों के लिए अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया हेतु सर्वसम्मति से रामगोपाल अग्रवाल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।

समिति के सदस्य नरेन्द्र कुमार गोयल द्वारा आगामी दो वर्षों हेतु ज्ञानेश अग्रवाल के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसका समर्थन सदस्य श्री ओमप्रकाश बंसल द्वारा किया गया। सभी सदस्यों द्वारा प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया एवं ज्ञानेश अग्रवाल की सहमति प्राप्त कर चुनाव अधिकारी द्वारा उन्हें सर्वसम्मति से संस्था का अध्यक्ष घोषित किया गया।

इस अवसर पर समिति के पूर्व अध्यक्षों, पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles