Monday, August 31, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

शिक्षा और उपलब्धियों की चमक से सजा जिला स्तरीय अवार्ड समारोह

150 से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों व प्रतिभाओं का सम्मान, सम्मान पाकर खिले प्रतिभाओं के चेहरे

बारां। अंजुमन इत्तेहाद-ए-बाहमी, जिला बारां की ओर से रविवार को अंजुमन मैरिज हॉल, अंजुमन चौराहा में जिला स्तरीय अवार्ड डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम-2026 आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा, धार्मिक अध्ययन एवं सरकारी सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं समाजजन मौजूद रहे।

अंजुमन इत्तेहाद-ए-बाहमी के जिला प्रवक्ता शाहिद इकबाल भाटी ने बताया कि समारोह में 12वीं के 41, 10वीं के 66, हाफिज एवं आलिम के 13, सरकारी सेवा में चयनित 21 युवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 11 सम्मानित व्यक्तियों का सम्मान किया गया। सभी प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया गया।

कार्यक्रम की सदारत अंजुमन इत्तेहाद-ए-बाहमी के सदर आबिद हुसैन अंसारी ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम कन्वीनर अब्दुल मतीन ने किया।

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में काजी-ए-शहर कोटा जुबेर अहमद साहब, डॉ. अशफाक खान (NTPC), अंजुमन सदर मन्नू पठान, पूर्व ईदगाह सदर अंता रसूल मोहम्मद, खिदमत चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष माजिद सलीम, ईदगाह सदर सीसवाली अब्दुल गफूर अंसारी एवं पूर्व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शब्बीर पठान मौजूद रहे।

अतिथियों ने सम्मानित विद्यार्थियों एवं युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत, लगन और शिक्षा के माध्यम से युवा अपने परिवार के साथ-साथ समाज और जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। प्रतिभाओं का सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरणा देता है।

अंजुमन इत्तेहाद-ए-बाहमी के सदर आबिद हुसैन अंसारी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करना है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आगे बढ़ने की भावना पैदा होती है और अन्य बच्चों को भी मेहनत कर सफलता हासिल करने की प्रेरणा मिलती है।

प्रोग्राम कन्वीनर अब्दुल मतीन एवं सह-कन्वीनर हाजी इकबाल हुसैन ने आयोजन की सफलता के लिए सभी अतिथियों, सम्मानित प्रतिभाओं, अभिभावकों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।

समारोह में इकबाल खान अंता, डॉ. हमीद मांगरोल, हाजी लियाकत अली मेव भंवरगढ़, डॉक्टर मुश्ताक अहमद, अनवर अली पीटीआई, अजीज अंसारी, अशरफ देशवाली, हाजी नासिर मिर्ज़ा, साबिर खान आईसेक्ट, मौलाना अख्तर नदवी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम की सफलता में हाजी वसीम अहमद, मास्टर अय्यूब अली, वसीद खान एवं स्टूडेंट इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन की टीम का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक सहयोग से ही इस प्रकार के आयोजन सफल एवं प्रभावी बनते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles