Friday, October 16, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

खारवाल-खारोल समाज समिति कोटा संभाग की आवश्यक बैठक संपन्न 

भारत सिंह चौहान✍️

कोटा, 30 अगस्त खारवाल-खारोल समाज समिति, कोटा संभाग कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक रविवार को पाटन पोल स्थित समाज के गिरधारी नाथ जी मंदिर परिसर मे संभागीय अध्यक्ष सत्यनारायण खारवाल की अध्यक्षता मे संपन्न हुई।

समिति के महामंत्री रामू खारवाल ने बताया कि बैठक में आगामी 4 सितंबर को भगवान श्री गिरधारी नाथ जी मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान के विशेष श्रृंगार, अभिषेक, भजन-कीर्तन, महाआरती एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में संस्था अध्यक्ष- सत्यनारायण खारवाल, संरक्षक- पूर्व सरपंच रामरतन खारवाल, उपाध्यक्ष- बद्रीलाल खारवाल, महामंत्री- रामू खारवाल, कोषाध्यक्ष- ओमप्रकाश खारवाल, युवा संगठन जिलाध्यक्ष- निर्मल खारोल, संगठन मंत्री- बालचंद खारवाल, संयुक्त सचिव- रमेशचंद खारवाल (जगन्नाथपुरा), सचिव- रामनाथ खारवाल, कार्यकारिणी सदस्य राजमल खारवाल, मोहनलाल बोरखंडी सहित समाज के वरिष्ठजन एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles