Friday, October 16, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया रक्तदान शिविर के आमंत्रण पोस्टर का विमोचन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया रक्तदान शिविर के आमंत्रण पोस्टर का विमोचन

 भारत सिंह चौहान✍️

कोटा, 31 अगस्त।होटल रेजेंटा ब्लू के निदेशक विशाल वर्मा एवं अमेरिका में ‘ज़ीस्केलर’ (Zscaler) के वाइस प्रेसिडेंट रविंद्र वर्मा के पूज्य पिताश्री बंशी लाल वर्मा के 80वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के आमंत्रण पोस्टर का विमोचन पाम पैसिफिक होटल एंड रिसॉर्ट में  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा किया गया। इस दौरान विशाल वर्मा एवं परिवारजनों ने लोकसभा अध्यक्ष से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र व पोस्टर सौंपा तथा मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

बंशी लाल वर्मा के 80वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आगामी 5 सितंबर को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पोस्टर विमोचन के अवसर पर विशाल वर्मा, प्रतीक गोयल, संजय पारेता, दीपेश पारेता, पवन मेवाड़ा, जितेंद्र जायसवाल, प्रतीक पारेता एवं बृजेश पारेता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आयोजक विशाल वर्मा ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में “एक बूंद रक्त – अनेक जिंदगियां” और “रक्तदान करें, जीवन बचाएं” का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

यह रक्तदान शिविर  5 सितंबर को होटल रेजेंटा ब्लू, 103 ट्रांसपोर्ट नगर विस्तार, कोटा में आयोजित होगा। आयोजक परिवार ने सभी शहरवासियों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने और रक्तदान करने की अपील की है।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles