कोटा। ‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान के अंतर्गत नगर निगम कोटा एवं एनविज़न 5आर वेस्ट मैनेजमेंट द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, महावीर नगर तृतीय में स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम तथा हाथ धोने का सही तरीका (हस्त स्वच्छता) विषय पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को चार डस्टबिन प्रणाली, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, एकल उपयोग प्लास्टिक (सिंगल यूज़ प्लास्टिक) उन्मूलन, 5आर सिद्धांत एवं हाथ धोने की सही विधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद सुनील गौतम, नगर निगम कोटा के स्वच्छता निरीक्षक (एस.आई.) सुरेन्द्र पंवार एवं जमादार संजय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एनविज़न 5आर वेस्ट मैनेजमेंट के टीम लीडर सत्य यादव, आई.ई.सी. विशेषज्ञ दीपेश बघेल एवं टीम सदस्य अमन द्वारा किया गया।
















