Saturday, August 8, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

MCX के नाम पर बड़ा फ्रॉड! निवेश से पहले रहें सावधान, राजस्थान में सक्रिय ठगों का नया जाल

जयपुर सहित कई क्षेत्रों में फर्जी वेबसाइट, ऐप और सोशल मीडिया के जरिए निवेशकों को बनाया जा रहा निशाना, एमसीएक्स ने जारी की सख्त चेतावनी।

जयपुर/मुंबई। निवेश के नाम पर बढ़ती ऑनलाइन धोखाधड़ी को देखते हुए मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) ने आम नागरिकों और निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। एक्सचेंज ने बताया है कि राजस्थान, विशेष रूप से जयपुर और आसपास के इलाकों में कुछ फर्जी गिरोह MCX का नाम और पहचान का दुरुपयोग कर लोगों को झांसे में लेने की कोशिश कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, ठग मोबाइल कॉल, व्हाट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक, इंस्टाग्राम, फर्जी वेबसाइटों और मोबाइल एप्स के माध्यम से लोगों से संपर्क कर खुद को MCX या उससे जुड़े अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में पेश करते हैं। इसके बाद निवेश पर कम समय में अधिक और निश्चित मुनाफे का लालच देकर लोगों से पैसे निवेश करवाने का प्रयास किया जाता है।

एमसीएक्स ने स्पष्ट किया है कि ऐसे व्यक्ति या संस्थाएं एक्सचेंज से किसी भी प्रकार से अधिकृत नहीं हैं। ये न तो पंजीकृत ट्रेडिंग सदस्य हैं और न ही किसी अधिकृत सदस्य के प्रतिनिधि। इसलिए इनके माध्यम से किया गया कोई भी निवेश पूरी तरह जोखिम भरा हो सकता है।

एक्सचेंज ने यह भी आगाह किया है कि कई मामलों में निवेशकों को संदिग्ध लिंक, थर्ड पार्टी एप या अवैध ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए रकम जमा कराने के लिए कहा जाता है। ऐसे प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग करना नियमों के विरुद्ध हो सकता है और किसी भी वित्तीय नुकसान की जिम्मेदारी स्वयं निवेशक की होगी।

एमसीएक्स ने निवेशकों से अपील की है कि किसी भी निवेश से पहले संबंधित संस्था या ट्रेडिंग सदस्य की वैधता की जांच अवश्य करें। केवल अधिकृत और पंजीकृत प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें तथा किसी भी अनजान कॉल, मैसेज, लिंक या ऐप पर भरोसा करने से बचें।

निवेशकों के लिए सलाह:

किसी भी “गारंटीड रिटर्न” के दावे पर तुरंत भरोसा न करें।

केवल अधिकृत ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और पंजीकृत सदस्यों के माध्यम से ही निवेश करें।

संदिग्ध लिंक, ऐप या बैंक खाते में धनराशि ट्रांसफर करने से पहले पूरी जांच करें।

किसी भी संदेह की स्थिति में संबंधित आधिकारिक संस्था से पुष्टि अवश्य करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles