Sunday, October 18, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

प्रधानमंत्री करेंगे देशभर के 75 अमृत भारत स्टेशनों का लोकार्पण, राजस्थान के 5 एवं पश्चिम मध्य रेल के 6 स्टेशनों में शामिल है कोटा मंडल का गंगापुर सिटी जंक्शन

कोटा। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित गंगापुर सिटी जंक्शन रेलवे स्टेशन के आगामी लोकार्पण से पूर्व गंगापुर सिटी के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया प्रतिनिधियों के लिए एक विशेष मीडिया दौरे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा ने मीडियाकर्मियों को स्टेशन पर हुए पुनर्विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं तथा आगामी लोकार्पण समारोह की विस्तृत जानकारी दी।

मंडल रेल प्रबंधक  अनिल कालरा ने मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए बताया कि माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा 17 जुलाई  को अपराह्न 3:45 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के कुल 75 अमृत भारत स्टेशनों का एक साथ लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इनमें राजस्थान राज्य के कुल 5 स्टेशन तथा पश्चिम मध्य रेलवे के कुल 6 स्टेशन शामिल हैं, जिनमें कोटा मंडल का गंगापुर सिटी जंक्शन भी सम्मिलित है — जो कोटा मंडल के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

कालरा ने मीडियाकर्मियों को बताया कि गंगापुर सिटी स्टेशन का पुनर्विकास अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है तथा स्टेशन से संबंधित सभी निर्धारित कार्य पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 555 वर्गमीटर क्षेत्र में स्टेशन भवन का विस्तार एवं नवीनीकरण किया गया है। यात्रियों की सुविधा हेतु 3 नए वातानुकूलित प्रतीक्षालय, 4 आधुनिक शौचालय ब्लॉक, लगभग 10,000 वर्गमीटर में विकसित सर्कुलेटिंग एरिया एवं सुव्यवस्थित यातायात प्रणाली तैयार की गई है। प्लेटफॉर्मों को जोड़ने हेतु लिफ्ट व एस्केलेटर सहित 12 मीटर चौड़ा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त लगभग 960 वर्गमीटर क्षेत्र में नए प्लेटफॉर्म शेल्टर तथा लगभग 12,000 वर्गमीटर क्षेत्र में प्लेटफॉर्म सरफेसिंग का कार्य भी पूर्ण किया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि दिव्यांगजनों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने हेतु स्टेशन को पूर्णतः दिव्यांगजन अनुकूल बनाया गया है, जिसमें रैंप, टैक्टाइल पाथ, पृथक पार्किंग, दिव्यांग अनुकूल शौचालय एवं पेयजल सुविधा, व्हीलचेयर, हेल्प बूथ तथा सुगम पहुंच मार्ग शामिल हैं। स्टेशन पर आधुनिक साइनेज, ट्रेन सूचना बोर्ड, कोच पोजीशन डिस्प्ले सिस्टम एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म घड़ियां भी स्थापित की गई हैं।

मीडिया दौरे के दौरान  कालरा ने बताया कि लोकार्पण समारोह 17 जुलाई  को स्टेशन परिसर में ही आयोजित होगा, जिसमें दोपहर 2:00 बजे से सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी, यात्रीगण, जनसमूह एवं रेलवे अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पुरस्कार वितरण एवं फिल्म प्रदर्शन का भी आयोजन होगा, तत्पश्चात माननीय प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से स्टेशन का लोकार्पण किया जाएगा।

मीडिया दौरे के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा ने स्टेशन परिसर का निरीक्षण करते हुए 17 जुलाई को होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायज़ा भी लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समारोह स्थल की साज-सज्जा, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं अन्य सभी तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि पुनर्विकसित गंगापुर सिटी जंक्शन स्टेशन यात्रियों को पहले से कहीं अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक एवं आधुनिक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराएगा तथा क्षेत्रीय विकास, पर्यटन, व्यापार एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने इसे कोटा मंडल के लिए एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर बताया।

Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow
IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles