Wednesday, July 15, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

पानी-पतासे खाने से 115 से ज्यादा बच्चे बीमार, पोलाई खुर्द में मचा हड़कंप

कोटा। जिले के सिमलिया क्षेत्र के पोलाई खुर्द गांव में पानी-पतासे खाने के बाद 115 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ने से गांव में हड़कंप मच गया। बच्चों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया।

सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी दीगोद दीपक महावर, सीएमएचओ डॉ. नरेंद्र नागर एवं बीसीएमओ सुल्तानपुर डॉ. राजेश सामर मौके पर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग ने 108 एम्बुलेंस सहित दो मेडिकल टीमें गांव भेजकर उपचार और सर्वे कार्य शुरू कराया।

गंभीर रूप से प्रभावित बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमलिया में भर्ती कराया गया है, जहां करीब एक दर्जन बच्चों का इलाज चल रहा है। वहीं एएनएम और आशा कार्यकर्ता पूरे गांव में घर-घर सर्वे कर रहे हैं।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बच्चों की तबीयत पानी-पतासे खाने के बाद बिगड़ी। मामले की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को शोली गांव भेजा गया है, जहां से पानी-पतासे विक्रेता के आने की जानकारी मिली है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। सभी प्रभावित बच्चों का उपचार जारी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।


IMG-20260326-WA0054
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles