Saturday, October 17, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

केडीए की राजनगर एवं प्रताप सिंह बारहट आवासीय योजनाओं को लेकर आमजन में अभूतपूर्व उत्साह,आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई

-भारत सिंह चौहान

कोटा/कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा पिछले माह लांच की गई दो महत्वपूर्ण आवासीय योजनाओं – राजनगर आवासीय योजना एवं प्रताप सिंह बारहट आवासीय योजना को लेकर आमजन में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

प्राधिकरण आयुक्त  बचनेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि राजनगर आवासीय योजना के अंतर्गत 1300 रुपये प्रति वर्गफुट की किफायती निश्चित दर पर कुल 28 भूखंड लॉटरी के माध्यम से आवंटित किए जाएंगे। इस योजना के लिए अब तक 833 आवेदन पत्रों का विक्रय हो चुका है।

इसी प्रकार प्रताप सिंह बारहट आवासीय योजना में 1010 रुपये प्रति वर्गफुट की दर पर कुल 237 भूखंड उपलब्ध हैं। इस योजना को लेकर आमजन का रुझान रिकॉर्ड स्तर पर है और अब तक 2058 आवेदन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। सोमवार तक राजनगर योजना के 126 तथा प्रताप सिंह बारहट योजना के 532 आवेदन पत्र जमा हो चुके हैं। दोनों योजनाओं के स्थल पर सूचना बोर्ड स्थापित कर दिए गए हैं तथा भूखंडों का सीमांकन / डिमार्केशन कार्य करवाया जा रहा है।

इन योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक आवेदक पंजाब नेशनल बैंक की कोटा स्थित किसी भी शाखा से 500 रुपये शुल्क जमा कर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र भी पीएनबी की इन्हीं शाखाओं में ही जमा किए जाएंगे।

प्राधिकरण सचिव  मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि दोनों योजनाओं में आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2026 निर्धारित है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अंतिम दिवस की भीड़ से बचने के लिए वे अपना आवेदन यथाशीघ्र जमा कराएं, ताकि लॉटरी के पश्चात की समस्त प्रक्रियाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण की जा सकें।

आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन योजनाओं में 15×30 फुट से लेकर 25×50 फुट तक के विभिन्न आकार के भूखंड शामिल किए गए हैं, जिनकी पंजीयन राशि भूखंड के आकार के अनुसार 40,000 रुपये से 1,22,000 रुपये तक निर्धारित की गई है। भूखंडों का आवंटन पूर्णतः पारदर्शी लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। आयुक्त  अग्रवाल ने कहा कि उत्कृष्ट लोकेशन और किफायती दरों के कारण इन दोनों योजनाओं के प्रति जनता का भरोसा और आकर्षण लगातार बढ़ रहा है।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles