Wednesday, July 15, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

CBN का बड़ा एक्शन: 133 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार

प्रतापगढ़ में गुप्त सूचना पर कार्रवाई, पीछा करने के दौरान सड़क किनारे फेंका गया मेथामफेटामाइन का पैकेट बरामद, आरोपी की तलाश जारी

प्रतापगढ़/कोटा। “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 133 ग्राम अवैध मेथामफेटामाइन (एमडी) बरामद की है। यह कार्रवाई 14 जुलाई  को गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

सीबीएन अधिकारियों को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध एमडी लेकर छोटी सादड़ी से प्रतापगढ़ की ओर आने वाला है। सूचना मिलते ही प्रतापगढ़ प्रथम डिवीजन की प्रिवेंटिव टीम ने संदिग्ध मार्ग पर निगरानी शुरू कर दी।

जांच के दौरान टीम ने संदिग्ध मोटरसाइकिल को चिन्हित कर रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक तेज रफ्तार से वाहन भगाकर फरार हो गया। भागते समय उसने सड़क किनारे एक पैकेट फेंक दिया। अधिकारियों ने जब पैकेट की तलाशी ली तो उसमें पॉलीथीन में रखी 133 ग्राम मेथामफेटामाइन (एमडी) बरामद हुई।

बरामद मादक पदार्थ को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत जब्त कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश के साथ-साथ ड्रग्स के स्रोत और गंतव्य का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

सीबीएन ने कहा कि “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत उनकी प्राथमिकता केवल मादक पदार्थों की बरामदगी नहीं, बल्कि पूरे तस्करी नेटवर्क और ड्रग कार्टेल को खत्म करना है। विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

CBN की आमजन से अपील

यदि किसी को मादक पदार्थों की तस्करी या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले, तो वह CBN राजस्थान यूनिट के कंट्रोल रूम 0744-2438928, व्हाट्सएप 8764748232 या ईमेल dnc-kota@cbn.nic.in पर गोपनीय रूप से सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

IMG-20260326-WA0054
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow
Brown And White Modern Makeup Artist Poster_20251219_204351_0000
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles