Wednesday, August 19, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अवैध पिस्टल-कारतूस के साथ पकड़ा गया ओडी चालक अमृतपाल गिरफ्तार, इंग्लैंड भागने की थी तैयारी

कोटा।रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में फरार चल रहे ओडी चालक अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दो दिन पहले पुलिस की नाकेबंदी देखकर अपनी ओडी कार छोड़कर फरार हो गया था। तलाशी के दौरान कार से एक अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए थे।

पुलिस पूछताछ में आरोपी अमृतपाल ने खुलासा किया कि उसने करीब 80 हजार रुपये में अवैध पिस्टल खरीदी थी। उसकी पत्नी इंग्लैंड में रहती है और वहीं से उसे पैसे भेजती थी। आरोपी ने बताया कि पत्नी की प्रेग्नेंसी की खुशी में दोस्तों के साथ शराब पार्टी करने जा रहा था।

घटना के बाद से फरार आरोपी को रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने नया नोहरा क्षेत्र के पास दबोच लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि अमृतपाल इंग्लैंड भागने की फिराक में था।

फिलहाल पुलिस आरोपी से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त, सप्लाई नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी के संपर्क किन-किन लोगों से थे और हथियार किस माध्यम से उसके पास पहुंचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles