Friday, July 3, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुजरात तस्करी के लिए ले जाई जा रही 32 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, चार गिरफ्तार

कोटा।कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात ले जाई जा रही हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ ली। चेचट थाना पुलिस ने 8 लेन हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान दो कारों को रोककर जांच की, जिसमें एक कार से हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के 32 कार्टन बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार तस्करों ने शराब को कार की डिग्गी और सीट के नीचे बेहद शातिर तरीके से छिपाकर रखा था ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को सुरक्षा देने के लिए आगे-पीछे चल रही एस्कॉर्ट कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कल्याण सिंह, प्रताप सिंह, नरेश साहू और कल्याणमल को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अवैध शराब की खेप गुजरात ले जाई जा रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की सप्लाई किस नेटवर्क के माध्यम से की जा रही थी और इस तस्करी में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही जब्त वाहनों और शराब के संबंध में भी विस्तृत जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles