भारत सिंह चौहान
केकड़ी / कोटा /खारवाल-खारोल समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं शिक्षाविद शिवराज खारोल के राजकीय सेवा से सेवानिवृत्ति होने पर स्नेह मिलन एंव सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजन अजमेर जिले के केकड़ी मे संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर कोटा से संभागीय अध्यक्ष- सत्यनारायण खारवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। संभाग समिति पदाधिकारियों ने सेवानिवृत्ति शिक्षक शिवराज खारोल के शैक्षिक एंव सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें पुष्पहार एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पंच पटेल एवं प्रबुद्धजनो ने समाज के सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। चर्चा में बालिका शिक्षा, युवाओं के रोजगार, सामाजिक एकता तथा कोटा शहर में प्रस्तावित समाज छात्रावास निर्माण जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सामूहिक एकता के साथ समाज हितार्थ कार्य करने का संकल्प दोहराया। समाज के इस विशाल कार्यक्रम मे कोटा संभाग अध्यक्ष- सत्यनारायण खारवाल कोटा, संगठन के संरक्षक – रामरतन खारवाल बोरखंडी, दानमल खारवाल, रामनाथ खारवाल शोली, अजमेर शहर अध्यक्ष- राजेश खारोल अजमेर, समाजसेवी- सेवानिवृत अध्यापक मदनलाल खारोल रामसर, सांभर समिति के संरक्षक- सत्यनारायण खारोल मालपुरा, लक्ष्मण जी फतेहगढ़, राजेश, मानसिंह, प्रेम नारायण, हनुमान, शांतिलाल खारवाल बोरखंडी, एडवोकेट पन्नालाल खारोल सेवना वरिष्ठ अध्यापक भागचंद खारोल मालपुरा सहित कई वरिष्ठ समाजसेवी, शिक्षाविद एवं समाज के सामाजिक युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





















