महावीर सेन जय स्थल बूंदी
बूंदी/जल ही जीवन है मुहिम के तहत सोमवार को ग्रामीणों ने उपखंड क्षैत्र के गेंडोली खुर्द के चाचोलिया बालाजी तालाब की सफाई की रिलायंस फाउंडेशन व सर्व मंगल ग्रामीण विकास संस्थान एवं ग्राम पंचायत गैंडोली खुर्द के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में गांव के 60 ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान कर तालाब से प्लास्टिक व अन्य कचरा निकाला ग्रामीणों ने दस्ताने व मास्क पहनकर तालाब के किनारे की सफाई की उसके बाद तालाब की पाल पर गोष्ठी आयोजित की जिसमें वक्ताओं ने जलाशय की स्वच्छता और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालकर ग्रामीणों को जल स्वच्छता के प्रति जागरूक किया ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि हर महा श्रमदान कर पंचायत क्षेत्र के सभी जलाश्य को साफ सुथरा रखा जाएगा ग्रामीणों ने कहा की जलाश्य गांव की जीवन रेखा है और इन्है प्रदूषण मूक्त रखना हम सभी की सामुहिक जिम्मेदारी हैं






