Sunday, August 16, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बालकिशन पचेरवाल को भावभीनी विदाई, जनप्रतिनिधियों व निगम अधिकारियों ने किया सम्मानित

कोटा। नगर निगम के सेक्टर नंबर 6 में मंगलवार को वरिष्ठ कर्मचारी बालकिशन पचेरवाल के सेवानिवृत्ति समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाज के गणमान्य नागरिकों तथा कर्मचारियों ने उपस्थित होकर उनकी वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की और भावभीनी विदाई दी।

समारोह में नगर निगम के जेईएन राहुल मीणा, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक प्रहलाद माली एवं स्वास्थ्य निरीक्षक जोधराज झांझोट विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों में पूर्व पार्षद मदन गोपाल झांझोट, पूर्व पार्षद अजय सुमन, सीटू माथुर, राहुल मकवाना, राकेश पंडित, अजय झांझोट तथा पूर्व पार्षद त्रिलोकचंद डागर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने बालकिशन पचेरवाल के समर्पण, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। समारोह में सेक्टर नंबर 6 के सभी जमादार एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और अपने वरिष्ठ साथी को सम्मानपूर्वक विदाई दी।

उपरोक्त जानकारी सेक्टर प्रभारी अर्जुन गोयल ने दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles