Sunday, August 16, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

पत्रकार गौरव चतुर्वेदी की हत्या चित्तौड़गढ़ में, विवाद होने पर साथी ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

कोटा/कोटा शहर के रेलवे कॉलोनी थाना इलाके की महात्मा गांधी कॉलोनी में रहने वाले युवक गौरव चतुर्वेदी (पूर्व पत्रकार ) की हत्या का मामला सामने आया है. यह घटनाक्रम मंगलवार रात 11 बजे चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं थाना इलाके में नेशनल हाईवे 27 पर द्वारकाधीश होटल के नजदीक हुआ है. इसमें गौरव के साथी कमल सिंह राठौड़ ने ही चाकू से ताबड़तोड़ वार किया था. इसके कारण उसकी मौत हो गई,घटना के बाद आरोपी कमल सिंह राठौड़ मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ढाबे पर मौजूद स्टाफ और ट्रक चालकों ने उसे पकड़ लिया. बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया. काटूंदा मोड़ अस्पताल में गौरव के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। गौरव चतुर्वेदी कोटा में पूर्व में पत्रकार भी रहा हैं।कुछ दिन पहले दूर रहने को कहा थाः गौरव के पिता प्रमोद चतुर्वेदी ने बताया कि गौरव पत्रकारिता और अन्य व्यापार से जुड़ा हुआ था. आरोपी कमल सिंह राठौड़ उनके मकान से चार मकान दूर ही रहता है. उन्होंने कमल सिंह राठौड़ को कुछ दिन पहले ही अपने बेटे से दूर रहने के लिए कहा था. कमल सिंह साजिशन उसे लेकर गया और गौरव की हत्या कर दी. प्रमोद ने कहा कि ‘ मैंने शाम 4 बजे ही कमल सिंह को कोटा में देखा था. ऐसे में यह दोनों बाइक पर सवार होकर कैसे चित्तौड़गढ़ के तरफ चले गए?, यह समझ से परे हैं, संभवत सांवरिया जी के दर्शन करने जा रहे होंगे’,प्रमोद चतुर्वेदी ने बताया कि वे रात को सो गए थे, उनका छोटा बेटा नवनीत चतुर्वेदी “मोंटी” अजमेर जा रहा था. वह नसीराबाद के नजदीक पहुंचा था. इस बीच रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस से फोन आया कि गौरव की हत्या हो गई है. इसके बाद हम लोग तत्काल बेगूं पहुंचे. वहां जाकर पता चला कि कमल सिंह राठौड़ बाइक पर सवार होकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ढाबे के स्टाफ और ट्रक चालकों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles