Wednesday, October 7, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

औषधि विभाग के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर देवेन्द्र गर्ग बने अपना घर आश्रम के आजीवन सदस्य

भारत सिंह चौहान

कोटा/औषधि विभाग कोटा संभाग के चर्चित अधिकारी एवं असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर देवेन्द्र गर्ग ने आज सेवानिवृत्ति के अवसर पर ‘अपना घर आश्रम, कोटा’ की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। आश्रम प्रबंधन ने दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रभु जी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।

सेवा का अनुभव_:

गर्ग कोटा संभाग में औषधि विभाग का एक जाना-माना नाम रहे हैं। अपने सम्पूर्ण राजकीय सेवाकाल में उन्होंने कोटा क्षेत्र के दवा व्यवसाय को राजकीय आदेशों से अवगत कराते हुए सहानुभूतिपूर्वक उनका पालन सुनिश्चित करवाया। नशे के कारोबार पर भी आवश्यकता पड़ने पर सख्ती के साथ प्रभावी अंकुश लगाया।

सदस्यता का उद्देश्य_:

गर्ग ने बताया कि राजकीय सेवा से निवृत्त होने के बाद अब उनका उद्देश्य समाज के लिए कुछ सार्थक करना है। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ाकर तथा मानव कल्याण के कार्यों में समय का सदुपयोग करके मनुष्य जीवन को सार्थक बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इन्हीं भावों को मूर्त रूप देने हेतु उन्होंने आज अपना घर आश्रम की सदस्यता ली है।

उन्होंने कहा कि पहले भी आश्रम में आना-जाना लगा रहता था, परन्तु राजकीय व्यस्तताओं के कारण सक्रिय रूप से नहीं जुड़ पाए थे। अब सेवानिवृत्ति के बाद वे अपना सम्पूर्ण समय सेवा कार्यों को देना चाहते हैं।

इस अवसर पर  देवेंद्र गर्ग के स्थान पर आये नये adc प्रहलाद मीणा आश्रम के संरक्षक धर्म नारायण दुबे प्रस्तावक विजय जैन पदाधिकारी एवं आश्रम के सेवासाथी उपस्थित रहे।

Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow
IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow
Brown And White Modern Makeup Artist Poster_20251219_204351_0000
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles