Monday, August 17, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

हिसार–तिरुपति स्पेशल में थर्ड एसी तथा भगत की कोठी–तिरुच्चिराप्पल्ली एक्सप्रेस में शयनयान कोच की अस्थायी वृद्धि

कोटा/कोटा मंडल के यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे द्वारा गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए कोटा मंडल से गुजरने वाली 2 जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04717/04718, हिसार-तिरूपति-हिसार स्पेशल रेलसेवा में हिसार से दिनांक 04.07.2026 से 25.07.2026 तक एवं तिरूपति से दिनांक 06.07.2026 से 27.07.2026 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

 

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20481/20482, भगत की कोठी-तिरूच्चिराप्पल्लि-भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा में भगत की कोठी से दिनांक 01.07.2026 से 29.07.2026 तक एवं तिरूच्चिराप्पल्लि से दिनांक 04.07.2026 से 01.08.2026 तक 01 शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

यात्री अपनी यात्रा से पूर्व गाड़ी की स्थिति एवं समय की जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in या एनटीईएस ऐप पर अवश्य देख लें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles