Saturday, October 3, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिक्षिका गायत्री गोस्वामी को विधायक कल्पना देवी ने किया सम्मानित

कोटा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान एवं योग के प्रति जनजागरूकता फैलाने के लिए योग शिक्षिका गायत्री गोस्वामी को लाडपुरा विधायक कल्पना देवी द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विधायक कल्पना देवी द्वारा जारी प्रशंसा पत्र में बताया गया कि 21 जून को कंचन मोहन पैलेस, मानपुरा से देवली अरब रोड स्थित परिसर में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में गायत्री गोस्वामी ने योग के महत्व को प्रभावी ढंग से समझाया तथा प्रतिभागियों को योग के प्रति प्रेरित किया। उनके मार्गदर्शन एवं शिक्षण से कार्यक्रम सफल रहा और उपस्थित लोगों को योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने की प्रेरणा मिली।

प्रशंसा पत्र में विधायक ने कहा कि गायत्री गोस्वामी की उत्कृष्ट शिक्षण शैली, समर्पण और उत्साहजनक प्रस्तुति ने सभी प्रतिभागियों को प्रभावित किया। उनके प्रयासों से समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ी है तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश मिला है।

विधायक कल्पना देवी ने गायत्री गोस्वामी के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आशा व्यक्त की कि वे आगे भी इसी प्रकार समाज को स्वास्थ्य एवं योग के प्रति प्रेरित करती रहेंगी। इस सम्मान से योग क्षेत्र से जुड़े लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles