Thursday, August 20, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महिला कांग्रेस की रणनीतिक बैठक आयोजित,पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

कोटा/लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगामी 17 जून को कोटा में प्रस्तावित छात्र संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज गुमानपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम के नेतृत्व मे बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रभारी दीप्ति सिंह व शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राखी गौतम रहीं। इस अवसर पर शालिनी गौतम ने साफा बांधकर एवं माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

बैठक में राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठनात्मक व्यवस्थाओं एवं महिला कांग्रेस की भूमिका को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क, छात्र समन्वय, महिला सहभागिता, वार्डवार संपर्क और संगठनात्मक व्यवस्थाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

इस अवसर पर दीप्ति सिंह ने कहा कि कोटा देशभर के लाखों विद्यार्थियों और युवाओं की आकांक्षाओं का केंद्र है। ऐसे में राहुल गांधी का प्रस्तावित छात्र संवाद कार्यक्रम विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार युवाओं और छात्रों के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठा रहे हैं। नीट परीक्षा की धांधली, सीबीएसई द्वारा विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ और बढ़ती बेरोजगारी जैसे गंभीर विषय आज देश के करोड़ों युवाओं की प्रमुख चिंताएं हैं।

दीप्ति सिंह ने बताया कि राहुल गांधी 17 जून को शाम 5:30 बजे दशहरा मैदान स्थित श्रीराम रंगमंच से छात्रों और युवाओं के साथ सीधा संवाद करेंगे। राहुल गांधी विद्यार्थियों और युवाओं के बीच जाकर उनसे सीधे रूबरू होंगे, उनकी समस्याओं, सुझावों और मन की बात सुनेंगे।

महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने कहा कि राहुल गांधी का कोटा आगमन केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभर के छात्रों और युवाओं की आवाज को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि कोटा में आयोजित होने वाला यह छात्र संवाद कार्यक्रम शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा का मंच बनेगा।

उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस की सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा, उत्साह और समर्पण के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी हुई हैं। उन्होंने कोटा के छात्रों, युवाओं और महिलाओं से बड़ी संख्या में छात्र संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर अपने मुद्दों को मजबूती से रखने का आह्वान किया।

बैठक में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles