Monday, June 15, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट द्वारा कार्रवाई में कुल 2046.850 किलोग्राम डोडा चूरा एवं 01 अशोक लेलैंड कंटेनर ट्रक जब्त और एक व्यक्ति गिरफ्तार

कोटा/’नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए दिनांक 14 जून  को कुल 2046.850 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा एवं एक अशोक लेलैंड कंटेनर ट्रक को जब्त किया तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

विशिष्ट खुफिया सूचना प्राप्त हुई थी कि हरियाणा पंजीकरण संख्या वाला एक कंटेनर ट्रक जावरा-मंदसौर क्षेत्र से पंजाब की ओर भारी मात्रा में अवैध डाडा चूरा लेकर जा रहा था। सूचना के आधार पर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) जिला अफीम अधिकारी चित्तौड़गढ़-2 एवं CBN कोटा के अधिकारियों की एक टीम गठित कर 13 जून  को रवाना किया गया तथा संदिग्ध मार्ग पर निगरानी रखी गई। निगरानी के दौरान अधिकारियों ने संदिग्ध कंटेनर ट्रक की पहचान कर उसे NH-27 (बारां-कोटा रोड) पर देवरी गांव, तहसील शाहबाद, जिला बारां स्थित दोस्ताना ढाबा के सामने रोक लिया। ट्रक की गहन तलाशी लेने पर चालक के केबिन और कंटेनर के बीच एक विशेष रूप से निर्मित गुप्त चैंबर पाया गया। उक्त चैंबर का आउटलेट सामने के दो टायरों के बीच स्थित था, जिसे हल्की वेल्डिंग के माध्यम से बंद किया गया था ताकि इसकी पहचान न हो सके। गुप्त चैंबर को खोलकर तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई 101 बोरियों से कुल 2046.850 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, बरामद 2046.850 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा तथा परिवहन में प्रयुक्त अशोक लेलैंड कंटेनर ट्रक को जब्त कर लिया गया है और एक आरोपी को एनडीपीएस

अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles