Thursday, September 3, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अतिक्रमण मुक्त कोटा बनाने के लिए निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा के नेतृत्व में चला विशेष अभियान

श्याम सुन्दर शर्मा

कोटा। शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से कोटा नगर निगम द्वारा शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया गया। नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा के नेतृत्व में नगर निगम प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने एवं स्वच्छता व्यवस्था को लेकर आमजन को समझाइश दी।

अभियान के दौरान सीआईडी, एरोड्रम सर्कल, डीसीएम क्षेत्र, कंनसुवा, भीमगंज मंडी सहित विभिन्न स्थानों पर सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। निगम अधिकारियों ने दुकानदारों एवं आमजन को सार्वजनिक मार्गों पर सामान नहीं रखने तथा स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।

कार्रवाई के दौरान पुलिस जाप्ता भी मौके पर मौजूद रहा। प्रभारी अधिकारी संजीव के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। नगर निगम टीम ने नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ चालान प्रक्रिया अपनाई तथा सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर रखे गए सामान को जब्त किया।

नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने कहा कि शहर में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत लगातार अभियान चलाए जाएंगे और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने में सभी की भागीदारी आवश्यक है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles