Tuesday, September 1, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

जनगणना में जाति और ओबीसी वर्ग का पृथक विकल्प शामिल करने की मांग :- राजेन्द्र सेन 

– महावीर सेन जय स्थल बूंदी

ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य एवं पूर्व नेशनल कॉर्डिनेटर ऑल इंडिया कांग्रेस ओबीसी विभाग राजेन्द्र सेन ने जनगणना एवं हाउस लिस्टिंग प्रक्रिया में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) तथा जाति के लिए पृथक विकल्प शामिल करने की मांग की है।

इस संबंध में राजेन्द्र सेन ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है, जिसकी प्रतिलिपि राष्ट्रपति एवं भारत सरकार को भी प्रेषित की गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान जनगणना प्रक्रिया में ओबीसी वर्ग एवं जाति का अलग से उल्लेख नहीं होने के कारण समाज की वास्तविक जनसंख्या का सही आंकलन नहीं हो पा रहा है।

सेन ने कहा कि ओबीसी वर्ग की पृथक गणना होने से सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक स्थिति का वास्तविक आंकड़ा सामने आएगा, जिससे सरकार को योजनाएं बनाने और संसाधनों का न्यायपूर्ण वितरण करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय एवं समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जाति आधारित आंकड़ों का संकलन आवश्यक है।

राजेन्द्र सेन ने मांग की कि आगामी जनगणना एवं हाउस लिस्टिंग प्रक्रिया में ओबीसी वर्ग और जाति के लिए अलग कॉलम जोड़ा जाए, ताकि देश की विभिन्न पिछड़ी जातियों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर प्रभावी नीति निर्माण किया जा सके।

IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles