Friday, May 29, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

गंदी जुबान बोलकर राजस्थान को लज्जित करना बंद करें बेनीवाल – अरविंद सिसोदिया

-भारत सिंह चौहान

कोटा। भारतीय जनता पार्टी कोटा संभाग के मीडिया संयोजक अरविंद सिसोदिया ने सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा सस्ती लोकप्रियता हेतु सार्वजनिक मंचों पर की जा रही अभद्र एवं अमर्यादित बयानबाजी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ” बेनीवाल को गंदी जुबान बोलकर सुसभ्य राजस्थान की संस्कृति, मर्यादा और जनप्रतिनिधि दायित्व का अपमान करना तुरंत बंद करना चाहिए। इस तरह की निर्लज्ज और जलील भाषा का भारतीय संविधान व्यवस्था में कोई स्थान नहीं है।”

उन्होंने कहा कि, “लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन राजनीतिक विरोध के नाम पर गंदी, भद्दी, अशोभनीय भाषा, व्यक्तिगत कटाक्ष और अपशब्दों का प्रयोग किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता। इस प्रकार की बयानबाजी बेनीवाल की धूर्त मानसिकता, राजनीतिक हताशा एवं मानसिक पतन को दर्शाती है।”

अरविंद सिसोदिया ने कहा कि, “लोकतांत्रिक पद्धति से चुनी गई राज्य सरकार एवं मंत्रिमंडल के विरुद्ध अपमानजनक शब्दों का प्रयोग केवल सरकार का नहीं, बल्कि राजस्थान की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का भी अपमान है। राजस्थान अपनी सभ्यता, संस्कार और शालीन राजनीतिक परंपराओं के लिए जाना जाता है, ऐसे में इस प्रकार की अमर्यादित भाषा पूरे प्रदेश की छवि को धूमिल करती है।”

उन्होंने कहा कि, “प्रदेश की जनता अब ऐसी नकारात्मक और स्तरहीन राजनीति को समझ चुकी है तथा आने वाले समय में इसका उचित जवाब देगी।”

अरविंद सिसोदिया ने यह भी मांग की कि ” सार्वजनिक जीवन में मर्यादा बनाए रखने हेतु सभी राजनीतिक दलों को अपने नेताओं की भाषा एवं आचरण पर नियंत्रण रखना चाहिए।” उन्होंने कहा कि “लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध विधानसभा, लोकसभा एवं निर्वाचन आयोग स्तर पर प्रभावी आचार संहिता होनी चाहिए और उसके तहत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक संवाद की गरिमा बनी रहे।”

IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles