Thursday, May 28, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सेवा ने रचा इतिहास: अपना घर आश्रम को मिला Guinness World Records का सम्मान

भारत सिंह चौहान

मानव सेवा और करुणा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई। अत्यंत गर्व और हर्ष के साथ, अपना घर आश्रम को 28 मई 2026 को Guinness World Records द्वारा प्रतिष्ठित खिताब

“World’s Largest Homeless Shelter (Female)”

अर्थात “विश्व का सबसे बड़ा महिला निराश्रित आश्रय स्थल” के रूप में आधिकारिक रूप से सम्मानित एवं प्रमाणित किया गया है।

यह उपलब्धि केवल एक विश्व रिकॉर्ड नहीं, बल्कि मानवता, सेवा, करुणा, देखभाल और निःस्वार्थ समर्पण का वैश्विक उत्सव है। वर्षों से निराश्रित एवं जरूरतमंद महिलाओं की सेवा में समर्पित अपना घर आश्रम ने समाज के सामने सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है।

यह गौरवपूर्ण क्षण भरतपुर, राजस्थान और पूरे देश के लिए सम्मान की बात है। साथ ही यह उन सभी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो प्रेम, संवेदना और मानव सेवा में विश्वास रखते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles